फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sidhapura mein 235 petee avaidh sharaab baraamad

सिढ़पुरा में 235 पेटी अवैध शराब बरामद

Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
sidhapura mein 235 petee avaidh sharaab baraamad
छापामार कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आबकारी प्रवर्तन दल की टीम ने एक मकान में छापे के दौरान 235 पेटी अवैध शराब की बरामद की हैं। एक मॉडल शॉप से पंजाब, हरियाणा की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने विभागीय कर्मियों के साथ मॉडल शॅाप पर छापा मारा। इस दौरान विक्रेता ओमवीर पुत्र लायक सिंह निवासी बरौलिया थाना कुरावली जिला मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से पंजाब प्रांत की विदेशी शराब एवं हरियाणा प्रांत में बिक्री होने वाली बीयर बरामद हुई। इसके अतिरिक्त मॉडल शॉप में उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग का सुरक्षा होलोग्राम युक्त शराब बरामद की जिसका ब्यौरा ओमवीर मौके पर नहीं दे पाया। आबकारी टीम ने इस मामले में ओमवीर सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरी कार्रवाई पुलिस ने प्रदीप गुप्ता के मकान में की। यहां आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस और पीएसएसी के साथ छापा मारा। यहां से करीब 235 पेटी शराब दूसरे जिले के कोटे की मिली। आबकारी टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यह कोटा किस जिले से संबंधित है। जिला आबकारी अधिकारी रामाशंकर गुप्ता का कहना है कि जिले में कही भी अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed