{"_id":"5730c9234f1c1b1616919a32","slug":"sanvida-karmiyon-kee-bhartee-ke-dauraan-seeemo-kaaryaalay-mein-hangaama-todaphod","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों की भर्ती के दौरान सीएमओ कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संविदा कर्मियों की भर्ती के दौरान सीएमओ कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 09 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
धांधली का आरोप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ कार्यालय पर सोमवार को एंबुलेंस चालक और तकनीकी स्टाफ के रिक्त पदों पर संविदा पर भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फर्नीचर और गमले तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। हंगामे और तोड़फोड़ के चलते भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई। अब मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया होगी।
एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के लिए और टेक्निकल स्टाफ की संविदा पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। सीएमओ कार्यालय के अंदर लिखित परीक्षा के लिए 15 से 20 अभ्यर्थियों को एक बार में एंट्री दी जा रही थी। दोपहर अपनी बारी आने के इंतजार में खड़े अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। एक अभ्यर्थी राम प्रकाश ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सीएमओ कार्यालय का स्टाफ अभ्यर्थी का चेहरा देख कर एंट्री दे रहा है। इसके चलते भर्ती में धांधली होने का शक गहराया। तोड़फोड़ के चलते अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया। वहीं हैदराबाद की कंपनी जीवीके एमआरई के प्रतिनिधि शशांक वाजपेई ने बताया कि एटा में अभी तक 465 अभ्यर्थियों का लिखित टेस्ट हो चुका है। चालक पद के अभ्यर्थियों का ड्राइविंग टेस्ट भी लिया जा रहा है। लेकिन अभ्यर्थी पहले आने के चक्कर में हंगामा कर रहे है। उन्होंने भर्ती में धांधली की बात से इनकार करते हुए कहा कि हंगामे के कारण अब बचे अभ्यर्थियों को मंगलवार को मौका दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हंगामा और तोड़फोड़ जारी रही तो भर्ती प्रकिया रद्द की जा सकती है।
..........................
एंबुलेंस के लिए चालक और तकनीक स्टाफ की भर्ती करने से पहले कंपनी ने सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। रविवार को पुलिस बुलाई गई थी, लेकिन सोमवार को पुलिस समय से नहीं आई। इसके चलते हंगामा और तोड़फोड़ हुई है। भर्ती प्रक्रिया से विभाग का कोई लेनादेना नहीं है। कंपनी सरकार से मिले आदेश पर भर्ती कर रही है।
विज्ञापन
- डा. आरसी पांडेय, सीएमओ एटा