{"_id":"572641a34f1c1b7f2b5cd2b3","slug":"sadak-haadase-mein-do-kee-maut-ek-ghaayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
Sun, 01 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 01 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
पटियाली रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। रविवार दोपहर तीन बजे पटियाली हाईवे पर अनूप(22)पुत्र पप्पू निवासी कमालपुर थाना सिढ़पुरा अपने साले पुष्पेन्द्र निवासी नीवलपुर के साथ पटियाली बाजार करने आ रहा था। तभी नगला हीरा के निकट सामने से आ रही बाइक से भीषण भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर कोमिल अहमद पुत्र खलील अहमद मोहल्ला काजी अलीगंज जनपद एटा था। हादसे में अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कोमिल अहमद ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरे घायल पुष्पेंद्र को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। दोनों ही परिवारों में इस हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है। वहीं गंजडुडवारा पटियाली रोड पर मुकेश (40)पुत्र दुर्गविजय को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुकेश को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।