{"_id":"5919e7404f1c1b8702f22d0d","slug":"robbers-shoot-car-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में असफल रहने पर चालक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट में असफल रहने पर चालक को मारी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 15 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहराना-शहबाजपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने मारुति चालक को लूटने की कोशिश की। असफल रहने पर बदमाशों ने चालक को गोली मारकर घायल कर दिया। चालक सोनू की कार को सोमवार शाम को आगरा के सिकंदरा से तीन अज्ञात लोगों ने बुक किया था। तीनों कार को घुमाते हुए निधौली-अवागढ़ रोड पर ले आए।
जैसे ही कार गहराना-शहबाजपुर के पास पहुंची, वैसे ही तीनों युवकों ने ड्राइवर सोनू को बंधक बना लिया। बदमाशों ने सोनू के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान बचाव में कार खाई पलट गई। बदमाशों ने आनन फानन में सोनू पर गोली चला दी।
हाथ में गोली लगने से सोनू घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा। पुलिस को देख बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है।