{"_id":"58fce9d74f1c1b8f338b63a0","slug":"rape-with-achild-girl-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका से दुष्कर्म, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर की एक बस्ती में युवक ने सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। बताया जाता है कि रविवार को बालिका गली में खेल रही थी।
इसी बीच अपनी बहन के घर पर रह रहा भूरा निवासी नगला कटी उसे बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने चिल्लाने पर बस्ती के लोग दौड़कर पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से भाग गया।
बालिका को लहूलुहान अवस्था में देखकर लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी गई। परिवारीजन मौके पर आ गए। लोगों व बालिका ने उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद वे बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया। आरोपी युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका।