{"_id":"58d409114f1c1b870a1a30a8","slug":"pulis-ne-laakhon-rupaye-ka-batar-oyal-pakada","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लाखों रुपये का बटर ऑयल पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लाखों रुपये का बटर ऑयल पकड़ा
amar ujala
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया बटर ऑयल भरा ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकंदराराऊ से गायब हुए बटर आयल (डेयरी प्रोडक्ट) से भरे ट्रक को ढोलना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बरामद किया है। इसकी 55 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक मालिक को जानकारी देते हुए चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि एक ट्रक सिकंदराराऊ इलाके से 28 फरवरी को चोरी हुआ था। ट्रक में 66 बैरल (करीब 13 हजार लीटर) बटर था, जो कुंडली बॉर्डर सोनीपत हरियाणा से अगरतला त्रिपुरा के लिए लोड था। चालक विजय सिंह पुत्र नरोत्तम निवासी खिजरपुर थाना सिकंदराराऊ ने ट्रक को लापता होने की तहरीर दी थी। यही ट्रक ढोलना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पकड़े गए चालक कमल सिंह ने बताया कि वह विजयपाल के कहने पर बटर आयल भरे ट्रक को लेकर अलीगढ़ जा रहा था। ढोलना के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चालक कमल से हुई पूछताछ से खुलासा हुआ है कि चालक विजय आयल भरे ट्रक को गायब करने की साजिश रची थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रक मालिक दीपक शर्मा पुत्र अंतराम शर्मा निवासी मॉडल टाउन दिल्ली और सिकंदराराऊ पुलिस को जानकारी दी दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके हिरासत में लिए गए ट्रक चालक कमल को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बता दें कि बटर आयल डेयरी प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल चाकलेट, केक आदि बनाने में किया जाता है।