फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pulis ne daphanae shav ko nikalava kar liya kabje mein

पुलिस ने दफनाए शव को निकलवाकर लिया कब्जे में

Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
pulis ne daphanae shav ko nikalava kar liya kabje mein
किशोरी की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम गेंदूपुरा में किशोरी की हत्या की सूचना पर पुलिस ने दफनाए गए शव को खोदवाकर अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम को एटा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कृष्णा (16) पुत्री जय प्रकाश ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने गांव के ही तालाब के पास उसके शव को दफना दिया। किसी ग्रामीण ने अमापुर थाना पुलिस को सूचना दे दी कि पिता ने अपनी पुत्री की हत्या करने के बाद शव को दफना दिया है। इस सूचना के मिलने के बाद थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस नायब तहसीलदार मौजीराम के साथ गांव में पहुंच गई। पुलिस ने परिवारीजनों से इस मामले में पूछताछ की। नायब तहसीलदार की देखरेख में तालाब के किनारे खोदाई कराकर शव को बाहर निकलवा लिया। पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम को एटा भेज दिया।  थाना प्रभारी अनूप यादव ने कहा कि किशोरी अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पिता द्वारा हत्या कर दिए जाने की शिकायत के बाद उसके शव की पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीएम रिपोट आने का इंताजर किया जा रहा है। यदि पोस्टमार्टम रिपोट में हत्या का मामला सामने आता है तो पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी। मां सावित्री देवी का कहना है कि कृष्णा पर ऊपरी चक्कर था। उसे संत फकीरों को दिखाया गया। उसने ऊपरी चक्कर के चलते ही उसने आत्म हत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed