{"_id":"585139af4f1c1bf05c64a501","slug":"peeesee-ke-sipaahee-se-baink-mein-31-hajaar-thage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के सिपाही से बैंक में 31 हजार ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएसी के सिपाही से बैंक में 31 हजार ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
नोट
कासगंज रोड स्थित 43वीं पीएसी वाहिनी में तैनात कांस्टेबल से मंगलवार को अरुणा नगर स्थित एसबीआई बैंक शाखा के रिकार्ड रूम से शातिर युवक 31500 रुपये के पुराने नोट लेकर फरार हो गया। सिपाही का दावा है कि उक्त युवक बैंक कर्मियों से बात करते हुए उसके पास आया था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी बैंक कर्मचारी युवक को पहचानने से इनकार कर रहे हैं।
कांस्टेबल देवेंद्र कुमार मंगलवार की दोपहर 31500 रुपये के पुराने नोट लेकर खाते में जमा कराने बैंक गया था। बैंक में घुसने के बाद वो रिकार्ड रूम में जाकर बैठ गया। आरोप है कि वहीं बैंक कर्मियाें से बात कर रहे एक व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उससे खाते में जमा करने के लिए रुपये ले लिया। इस दौरान जब तक वह बैंक मैनेजर के कमरे में कनेक्टिवी पूछने गया। इतनी देर में युवक सारे रुपये लेकर भाग निकला। कांस्टेबल ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज चेक की, तो युवक का चेहरा दिखाई दे गया, लेकिन बैंक कर्मचारी उसे पहचानने से इनकार कर रहे हैं। कांस्टेबल ने घटना में बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताई है। कहा कि वह इस मामले में पुलिस को तहरीर देगा।