फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pashu choron ne yuvatee ko golee maaree

पशु चोरों ने युवती को गोली मारी

Wed, 01 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 01 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
pashu choron ne yuvatee ko golee maaree
गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
जानवरों की चोरी करके युवकों ने शोर मचाने पर मंगलवार की रात अहमदाबाद गांव की एक युवती को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से जख्मी युवती को नाजुक दशा में आगरा के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

अहमदाबाद गांव निवासी रघुवीर की 19 वर्षीय बेटी निर्देश मंगलवार की रात गांव के बाहर घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। तभी उसने घेर से मवेशी चोरी करके ले जा रहे चोरों को देखा, तो शोर मचा दिया। इससे बौखलाए पशु चोरों ने युवती पर तमंचे से फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। युवती के चीखने और फायर की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। शोर मचाते हुए गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख चोर भाग निकले। वहीं गोली लगने से जख्मी पड़ी युवती को परिवारीजन और ग्रामीण लेकर जिला अस्पताल पहुचे, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया है। घटना से इलाके में सनसनी है। लोगों का कहना है कि जानवरों की चोरी की घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस बेफ्किर बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed