फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder of a woman in sirhpura

विवाहिता की हत्या कर शव फूंकने की कोशिश

Wed, 17 May 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 17 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
murder of a woman in sirhpura
Murder

विज्ञापन
सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के बाद आनन फानन में उसका शव ले जाकर पति ने फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शव जलाने के प्रयास को नाकाम कर दिया। पुलिस ने चिता से शव बरामद करके पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं पति को हिरासत में ले लिया है।

सिढ़पुरा के मौहल्ला सुभाष नगर उत्तर में विवाहिता सरोस पत्नी रामरहीस की मौत हो गई। आरोप है कि विवाहिता ने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या सायं करीब साढ़े चार बजे कर ली। इसके बाद आनन फानन में पति रामरहीस विवाहिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान पर शव ले गया। जहां शव को चिता लगाकर आग लगा दी।
विज्ञापन


विवाहिता की मौत के तुरंत बाद आनन फानन में शव फूंके जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुुंच गई। तमाम आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जलते हुए शव को चिता हटाकर बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति रामरहीस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। विवाहिता सरोज बरेली ग्राम हेमुपुरा की रहने वाली थी। उसके घर सूचना दी गई है। पुलिस मृतका के परिजनों के आने की प्रतीक्षा कर रही है।


लोग पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना पर सीओ पटियाली एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। विवाहिता की मौत के बाद उसका पति रामरहीस उसके शव को कंधे पर लादकर शमशान स्थल ले गया। थाना प्रभारी पहलवानसिंह का कहना है कि एक दिन पूर्व ही वह सरोज को ससुराल से बुलाकर लाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed