{"_id":"5914a3d44f1c1baa7c85407c","slug":"mohit-again-insults-jumping-and-trying-to-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित ने फिर की अभद्रता, कूदकर भागने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहित ने फिर की अभद्रता, कूदकर भागने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 11 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल को थप्पड़ जड़ने का आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाल को थप्पड़ जड़ने वाले आरोपी मोहित यादव के तेवर नरम नहीं हुए। गुरुवार को कोर्ट जाते वक्त उसने रास्ते में पुलिस जीप से कूदने की कोशिश के बाद कोर्ट के बाहर जीप से उतारते ही उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। पुलिस ने उसे सीजेएम और डकैती कोर्ट में पेश किया।
जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस मोहित को कोर्ट से लेकर जिला कारागार तक पैदल ले गई। पुलिस ने बुधवार रात मोहित यादव के पिता नरेश यादव की तलाश मे ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
कोतवाली हवालात में बंद आरोपी मोहित यादव उसके साथी सोनू यादव और कान्हा के लिए कोतवाली में डबल बैरक सुरक्षा लगाई, ताकि आरोपी हवालात में खुद को चोट न पहुंचा पाए। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी मोहित और उसके साथी आरोपियों को पुलिस जीप में बैठाकर कोर्ट में पेश करने चली तो रास्ते में मोहित ने पुलिस वाहन से कूदने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसके बाद कोर्ट के बाहर जीप से उतारते ही मोहित यादव ने दोबारा पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को सीजेएम कोर्ट और डकैती कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
तीनों को कोर्ट से जिला कारागार तक पैदल ले जाया गया। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि आरोपी मोहित के पिता नरेश यादव की तलाश में बुधवार रात कई स्थानों पर दबिश दी।
कोर्ट ने दिए मेडिकल जांच कराने के आदेश
जिला अस्पताल में एक्सरे विभाग के कर्मचारियों से मारपीट के दौरान मोहित के भी चोटें आई थीं। गुरुवार को जब पुलिस ने कोर्ट में पेश किया तो आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने सीजेएम में याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम ने मोहित की मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट आदेश की एक कॉपी जेल अधीक्षक को भेजी गई है।