{"_id":"5835e05f4f1c1bcb4913c0cb","slug":"milk-business-dominated-firing-in-the-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध कारोबार के वर्चस्व में फायरिंग, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध कारोबार के वर्चस्व में फायरिंग, युवक की मौत
Amar Ujala
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
दूध कारोबार के वर्चस्व में फायरिंग, युवक की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध कारोबार में वर्चस्व को लेकर बुधवार को नगला चूरामल में बवाल हो गया। युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से मुकेश (30) की मौत हो गई। वहीं हमलावरों ने दो लोगों को वाहन से कुचलने की कोशिश भी की। मौके पर फोर्स लेकर एएसपी पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सकीट के गांव नगला चूरामल निवासी बबलू और सतीश दूध के कारोबारी हैं। इनके बीच कारोबार में वर्चस्व को लेकर तनातनी भी है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह बबलू दूध खरीदने गांव चिलमापुर गया था, वहीं सतीश से उसका झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान सतीश ने उसे पीट दिया।
इसके कुछ देर बाद ही सतीश का भाई उमेश दूध वाहन लेकर गांव नगला चूरामल पहुंचा। वहां बबलू आदि ने उसके वाहन को रोकने की कोशिश की, तो उमेश ने बबलू के चाचा संजेश और राम निवास पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि थोड़ी ही देर में सतीश आदि ने मौके पर आकर फायरिंग कर दी। इस दौरान खेत से लौट रहे बबलू के चाचा मुकेश सिर में एक गोली जा धंसी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
फायरिंग, हत्या की खबर लगते ही कई थानों की फोर्स लेकर एएसपी विसर्जन सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने सतीश , सुनील, राकेश निवासी चिलमापुर, कश्मीर सिंह, शिवरतन निवासी नगला चूरामल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दोनों ही पक्ष दूध बिक्री का काम करते हैं। दूध खरीदने को लेकर ही इनके बीच विवाद चल रहा है। इसी विवाद में फायरिंग हुई, जिसमें मुकेश की मौत हो गई। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।
राजेश कृष्ण, एसएसपी एटा।