{"_id":"5900e1d24f1c1be617c0d716","slug":"loot-of-84000-in-soron","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने 84 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने 84 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोरों के पंजाबी फार्म हाउस के निकट दो बाइकों पर सवार 4 बदमाशों ने ग्रामीण के साथ मारपीट कर 84 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
अजय पाल निवासी रोशन नगर सहावर भारतीय स्टेट बैंक शाखा नगरिया से 84 हजार रुपये निकाल कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह पंजाबी फार्म हाउस के निकट पहुंचा तभी दो बाइकों पर सवार 4 बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइकें लगाकर उसको रोक लिया।
बदमाशों ने उस पर तमंचे तान दिए और उसका नकदी भरा बैग छीनने लगे। जब उसने बैग नहीं दिया तो उसकी मारपीट करदी। उसके पास मौजूद नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसकी चीख पुकार सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।