फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Katari area native weapons factory

देशी हथियार बनाने का कारखाना है कटरी क्षेत्र

Tue, 20 Dec 2016 12:19 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 20 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Katari area native weapons factory
पांच हत्या से गमगीन पीड़‌ित - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गंगा खादर के कटरी के इलाकों में आपराधिक गतिविधियां संचालित होती रहती हैं। खादर के इलाके में छिपकर तमाम लोग देशी हथियार तैयार करते हैं और इन्हें आसपास के क्षेत्र के अलावा बाहरी राज्यों के लोगों को बेच देते हैं। कई बार ऐसे तथ्य सामने आ चुके हैं। जिले में गंगा की खादर का कई किमी का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में ना तो आम लोगों का आना जाता रहता है और ना हीं पुलिस की गतिविधियां इन इलाकों में चलती। जिससे निश्चित होकर हथियार बनाने वाले लोग अपना कारोबार करते रहते हैं।


पुलिस की आवाजाही इन इलाकों में गांव में कांबिग ऑपरेशन के दौरान होती है। सोरों सुन्नगढ़ी, सिकंदरपुर वैश्य, पटियाली का क्षेत्र अवैध हथियारों निर्माण के लिए जाना जाता है। बदायूं की सीमा से गंगा की खादर जुड़ी होने के कारण ऐसे कारोबारी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोग सीमा का लाभ भी उठाते हैं। जब कासगंज की पुलिस का कांबिग होती है तो लोग बदायूं की खादर सीमा में पहुंच जाते हैं और जब बदायूं की ओर से कांबिग ऑपरेशन होता है तो ऐसे अपराधी अपने जिले की सीमा में आ जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति के चलते पुलिस और अपराधियों के बीच तू डाल डाल मैं पात पात का खेल चलता रहता है।  सुन्नगढ़ी के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग के दौरान पुलिस ने सभी देशी हथियार भी बरामद किए। पुलिस अधिकारी भी बरामद हुए देशी पिस्टल को देखकर हैरत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुन्नगढ़ी की घटना में यह स्पष्ट हो गया है कि कटरी के लोगों के पास देशी हथियार हैं और हथियार बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। कटरी में अवैध हथियार बनाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। कटरी के अलावा पूरे जिले में यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed