फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kaar kee chapet mein aane se chhaatr kee maut

कार की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
kaar kee chapet mein aane se chhaatr kee maut
कार की चपेट में आई छात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा रोड पर कार की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो छात्राएं घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताते है दोनों छात्राएं अपने चाचा के साथ परीक्षा देकर लौट रही थी। जानकारी होने पर लोगों ने नाला बाजार में छात्रा का शव रखकर जाम लगा दिया। तहसीलदार संजीव ओझा एवं कोतवाली प्रभारी ने किसी प्रकार एक घंटे बाद जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

मोहल्ला पुराना बस के करीब चर्च रोड निवासी रहीसुउद्दीन की दो पुत्रियां मन्तशाह एवं आशना शकरोली में परीक्षा देकर चाचा सलीम के साथ बाइक से लौट रही थीं। आगरा रोड पर धर्म कांटा के सामने पहुंचते ही बिना नंबर की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा आंशिक और दोनो बहने घायल हो गईं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल आशना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसकी बहन मन्तशाह का इलाज चल रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और ईको कार को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद मृतका के पिता ने कार के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उसी समय आवेश में आकर मुस्लिम युवकों ने नाला बाजार में शव रखकर जाम लगाते हुए हंगामा कर नारेबाजी करने लगे। जाम की सूचना पर तहसीलदार संजीव ओझा, कोतवाली प्रभारी, भाकियू भानू के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान मौके पर पहुंचे और युवकों को शांत कर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। सलीम ने कार चालक के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed