फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jevar, nakadee samet laakhon ka saamaan choree

जेवर, नगदी समेत लाखों का सामान चोरी

Wed, 02 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
jevar, nakadee samet laakhon ka saamaan choree
ताला तोड़कर हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दूज पर्व पर रिश्तेदार के यहां गए परिवार के बंद घर का ताला तोड़कर चोर गहने, नगदी समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी घर लौटने पर हुई, तो घरवालों के होश उड़ गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुर्गा कालोनी निवासी राजीव गुप्ता घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों के साथ मंगलवार की दोपहर बहन के यहां छर्रा गए हुए थे। मंगलवार की रात मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर  अलमारी व संदूक का ताला तोड़कर 34 हजार रुपये, लाखों रुपये के गहने आदि अन्य कीमती सामान उठा ले गए।  चोरी की इस वारदात से राजीव एवं उसके परिवारीजनों के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी युवक ने पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


दुर्गा कालोनी में हुई चोरी की घटना के दौरान चोरों ने बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी। इस भी फोड़कर सारे पैसे उठा ले गए। राजीव के मुताबिक उसके दोनों बच्चों के पास गुल्लक थी। बच्चों को कहीं भी पैसा मिलता था, तो वे इसमें भी डाल देते थे। गुल्लक फूटा और पैसे गायब देख दोनों बच्चे काफी देर तक सिसकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed