{"_id":"57f7e0ed4f1c1b255226fbc9","slug":"jameen-ke-vivaad-mein-do-pakshon-mein-patharaav-aur-phaayaring","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
जमीन का विवाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी ईदगाह चकईया क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। मामले की शिकायत सीओ को सौंपी गई है।
आरिफ हुसैन पुत्र हिफाजत हुसैन निवासी मोहल्ला नवाब चकईया एवं बिलाल अहमद पुत्र जमील अहमद के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में है। दोनों पक्ष गुरुवार की रात्रि को आमने सामने आ गए। जिससे पथराव एवं फायरिंग हो गई। इसमें किसी के चोट नहीं आई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरिफ हुसैन का कहना है कि जिस जमीन का विवाद है उस पर स्टे का मुकदमा चल रहा है। बिलाल, नदीम, सफीक, शादाब, कासिम मोहल्ला नवाब ठंडी सड़क वहां पहुंच गए और टीन सैट डालने लगे। विरोध करने पर पथराव व फायरिंग कर दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।