{"_id":"5898bca84f1c1b9452378c1a","slug":"has-40-fireplaces-5-000-liters-lhn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला हीरा में मिली 40 भट्ठियां, 5000 लीटर लहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगला हीरा में मिली 40 भट्ठियां, 5000 लीटर लहन
Amar Ujala
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बरामद शराब
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगला हीरा गांव में दबिश देकर पुलिस ने वहां से 5000 लीटर लहन बरामद कर नष्ट कराई। वहीं जेसीबी मशीनों से भट्ठियां तुड़वाई। हालांकि पुलिस एक भी धंधेबाज को दबोच नहीं सकी।
बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा के बाद अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र प्रताप यादव, एसडीएम परवेज अहमद ने आबकारी टीम और अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ नगला हीरा पहुंचे। फोर्स के साथ अफसरों को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को गांव के समीप ही शराब बनाने की करीब 40 भट्ठियां मिली। इतनी संख्या में भट्ठियां देखकर अफसर भी दंग रह गए। एसडीएम ने चार जेसीबी और दो ट्रैक्टर मंगाकर इन भट्ठियों को नष्ट कराया। वहीं मौके से 5000 लीटर लहन भी बरामद हुआ। इसे भी अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट कराया। एएसपी ने बताया कि गांव में बडे़ पैमाने पर शराब की भट्ठियां संचालित होने की सूचना मिली। धंधेबाजों को चिह्नित करके उनकी भी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।