{"_id":"58f3b7424f1c1b3874470bef","slug":"haadase-mein-yuvak-kee-maut-par-todaphod-hangaama","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत पर तोड़फोड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत पर तोड़फोड़, हंगामा
amar ujala
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों को समझाते अफसर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी रोड पर दाउदगंज मोड़ के पास प्राइवेट बस की टक्कर लगने से रविवार को साइकिल सवार भानु कुमार (20) की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। तोड़फोड़ करने के साथ जाम लगा दिया। एसडीएम, सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं पुलिस ने तोड़फोड़, जाम लगने की घटना से इंकार किया है।
थाना अलीगंज के गांव दाउदगंज निवासी भानु कुमार पुत्र नेम सिंह रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे साइकिल से खेत पर जा रहा था। जैसी ही वह दाउदगंज मोड़ पर पहुंचा, तभी प्राइवेट बस की चपेट में गया। बस की टक्कर लगने से भानु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हुआ देख गांववालों की भीड़ जुट गई। सड़क पर खून से लथपथ शव देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोशित लोगों ने मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। उधर, जाम और तोड़फोड़ की खबर लगते ही एसओ मौके पर पहुंचे। पर, उनकी किसी ने कोई बात नहीं सुनी। कुछ ही देर में एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ परशुराम सिंह पहुंचे। अफसरों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। वहीं पुलिस ने हादसा करने वाली बस को भी पकड़ लिया। वहीं लोगों को शांत होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में एसओ अलीगंज का कहना है कि जाम, तोड़फोड़ नहीं हुई है। मृतक के परिवारीजन आ रहे थे, इसके लिए गांववालों ने शव सड़क पर रख दिया था।