{"_id":"575af9184f1c1b3b0c9c56a1","slug":"gutli-on-the-young-man-broke-down-wire-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुटलई में युवक पर टूटकर गिरा तार, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुटलई में युवक पर टूटकर गिरा तार, मौत
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत्ा होने के बाद विलाप करते परिवारीजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा काटने खेत की ओर जा रहे घुटलई गांव के युवक पर शुक्रवार को एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिवारीजन और ग्रामीणों ने शव रखकर मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद भी परिवारजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
सकीट थाना क्षेत्र के घुटलई गांव निवासी हरिबाबू (19) पुत्र जरजोधन शुक्रवार की सुबह चारा काटने जा रहा था। जैसे ही वह गांव से बाहर निकला। तभी एचटी लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। करंट लगन से झुलसे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौत के लिए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। मुआवजे की मांग करते हुए घटनास्थल पर ही शव रखकर धरने पर बैठ गए। इसकी खबर लगते ही सकीट थाने की पुलिस तो पहुंच गई, लेकिन जानकारी देने के बाद भी बिजली विभाग का कोई भी अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने समझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिस की, लेकिन इसके लिए परिवारीजन तैयार नहीं हुए। वहीं युवक की अचानक हुई मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
इनसेट
हादसों से नहीं ले रहे अफसर सबक
बिजली के जर्जर तारों के टूटने से आए दिन जानलेवा हादसे होते रहते हैं। इस बाद भी विभागीय अधिकारी इससे कोई सबक लेने का तैयार नहीं है। बता दें कि मई माह में ही अवागढ़ और जलेसर में तार टूटने की ऐसी ही घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई थी। वहीं जैथर में अभी गुरुवार को ही करंट लगने से एक भैंस मर गई थी। इससे पहले भी कई मवेशी करंट की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। फिर भी जर्जर तारों को बदला नहीं गया है।