{"_id":"578919d04f1c1ba64e13f0a3","slug":"gaanv-giradhar-mein-pita-kee-golee-maarakar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गिरधर में पिता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव गिरधर में पिता की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र माती के मुरादाबाद माइनर में मिले शव को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गिरधर लालपुर में बेटे ने अपने पिता की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विनोद(55) पुत्र होरीलाल के तीन बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे धरमवीर को गुरुवार को पिता ने खेतों में काम न करने की वजह से डांट दिया। धरमवीर को पिता का डांटना नागवार गुजरा। उस समय तो वह वहां से चला गया। लेकिन सुबह के समय तमंचा लेकर अपने पिता के कमरे में चला गया। उस समय उसके पिता सो रहे थे। उसने सोते समय ही पिता के सीने पर तमंचा रखकर फायर कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। परिवारीजनों के आने पर वह वहां से भाग गया। अपने पिता को लहूलुहान देख उनके होश उड़ गए। पास जाकर देखा तो पता चला कि विनोद की मौत हो चुकी है। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। मामले की प्राथमिकी आरोपी बेटे को नामजद करते हुए थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया।