फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fighting in two groups, 14 injured

मारपीट की घटनाओं में 14 घायल

Sun, 02 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो एटा, अमर उजाला
ब्यूरो एटा, अमर उजाला Updated Sun, 02 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
fighting in two groups, 14 injured
रविवार को जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट की घटनाएं हुई, इसमें 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया। दो को अलीगढ़ रेफर किया। मामलों की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


गांव भरसौली जंगल में एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनो तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालात गंभीर है। भरसौली जंगल निवासी भगवान सिंह ने कुछ माह पूर्व अपने खेत में यूके लिपिट्स के 50 पौधे लगाए थे, ये पौधे मुरझा कर गिर गए। भगवान सिंह का आरोप था कि उनके चचेरे भाई पटवारी ने रंजिश के कारण पेड़ों में जहरीली दवा लगा दी है। जिससे ये खराब हो रहे हैं। इसी बात को लेकर रविवार सुबह पटवारी के घर पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। दजमकर पथराव हुआ। भगवान सिंह सहित उसके पक्ष से भाई विनोद, पप्पू, होरीलाल, पत्नी अनार देरी घायल हो गए। जबकि पटवारी के समेत उसके पक्ष से भाई लालराम, जगदीश और पुत्री पुष्पा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनो पक्षों से तहरीर लेकर घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन


दूसरी घटना गांव शहबाजपुर की है। पूर्व प्रधान, उसकी पत्नी और पुत्र ने गांव की चार महिलाओं को पीट दिया। गांव के ही दीनदयाल और पूर्व प्रधान राजवीर में पिछले कुछ माह से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह दीनदयाल के पत्नी रेखा और राजवीर की पत्नी उर्मिला में झगड़ा हो गया। झगड़े को देख मोहल्ले ही तीन महिलाएं ओमवती पत्नी मोहनलाल, देववती पत्नी मुकेश और दयावती पत्नी धर्म सिंह भी वहां आ गई और उन्होंने दोनों को समझाना चाहा। इतनी ही देर में उर्मिला का पति राजवीर, प्रदीप भी आ गए और चारों की पिटाई कर दी। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed