{"_id":"57bdddec4f1c1b7420d4f102","slug":"father-saving-son-from-bullies-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को बचाने बदमाशाें से भिड़ा पिता, एक दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को बचाने बदमाशाें से भिड़ा पिता, एक दबोचा
अमर ब्ययूराो एटा
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
बेटे को बचाने बदमाशाें से भिड़ा पिता, एक दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को बचाने के लिए पिता बदमाशों से भिड़ गया। बुधवार को स्कूल से लौटते समय बदमाशों ने मासूम बच्चे के अपहरण का प्रयास किया तो पिता के साहस के आगे बदमाशों का दम बेदम हो गया। चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों को देख चार बदमाश भाग गए, जबकि बदमाश भागकर पुलिस चौकी में जा छिपा। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर ग्रामीणाें ने थाने में हंगामा काटा। पूर्व विधायक के हस्तक्षेप पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला बुधवार दोपहर एक बजे का है। गांव बढ़ौली निवासी मनोज बेटे विक्रांत (04) को लेकर नगला नथा स्थित डीके पब्लिक एकेडमी स्कूल से लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के निकट पहुंचते ही मैक्स पिकअप में सवार पांच बदमाशों ने बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। खींचा-तानी में बाइक फिसलने से दोनों गिर गए। बेटे का अपहरण होते देख पिता बदमाशों से भिड़ गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो अपहर्ता मौके से भाग निकले। जबकि एक अपहर्ता ने पुलिस चौकी में घुस कर जान बचाई। आक्रोशित ग्रामीण बदमाश को उन्हीं के हवाले करने पर अड़ गए। इसके चलते काफी देर तक हंगामा हुआ। इसी बीच अफवाह उड़ी कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया तो ग्रामीणों ने दोबारा थाने में हंगामा किया। थाने पर पहुंचे पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा के दखल पर पुलिस ने पांच लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।