{"_id":"57d44e6f4f1c1b3d3b31bb36","slug":"eta-mein-gais-ejensee-ke-kaishiyar-kee-hatya-kar-saadhe-chaar-laakh-rupaye-loote","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में गैस एजेंसी के कैशियर की हत्या कर साढ़े चार लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा में गैस एजेंसी के कैशियर की हत्या कर साढ़े चार लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
रोते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा रोड स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कैशियर विनोद (35) की गोली मारकर हत्या कर दी और साढ़े चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो वे भड़क गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
घटना के शनिवार शाम करीब 7:30 बजे शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर गंजडुंडवारा रोड पर सुनसान इलाके में स्थित फौजी गैस एजेंसी के गोदाम पर हुई। मृतक विनोद मोहल्ला श्याम नगर के रहने थे। घटना के वक्त वह गोदाम के गेट पर बैठकर गैस की सप्लाई करने वाले हॉकर्स से हिसाब कर रहे थे। अचानक बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से दो बाइक से उतर कर विनोद के पास आए सिलेंडर मांगने लगे। जब विनोद ने खाली सिलेंडर लाने पर ही गैस से भरा सिलेंडर देने की बात कही तो यह गाली गलौच करने लगे और तमंचे निकालकर दो गोली विनोद को मार दी। उसके पास मौजूद कैश लूटकर फरार हो गए।
गोलियां चलते ही गोदाम पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हत्या और लूट के पीछे एजेंसी के ही एक पूर्व कर्मचारी का हाथ होने का शक जताया गया है। वह पिछले काफी दिनों से विनोद पर नौकरी छोड़कर चले जाने का दबाव बना रहा था। एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि घटना के बारे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।