फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cousin in revenge killing

रंजिश में चचेरे भाई की हत्या

Sat, 05 Sep 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 05 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
 Cousin in revenge killing
नगर के ईदगाह रोड पर चचेरे भाईयों के बीच शनिवार को हुए विवाद ने एक भाई की जान ले ली। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। दोनों ही सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नुरुल हसन के पुत्र हैं। घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहम्मद इमरान उर्फ कल्लू (28) अपने बड़े भाई सुल्तान के साथ ईदगाह रोड अपने कृषि फार्म पर मौजूद था। उनके तहेरे भाई मंसूर अहमद का नगर पालिका की सड़क बनाने वाले ठेकेदार से नाप तोल में सही न बनाने को लेकर विवाद हुआ। मंसूर ने काम रुकवा दिया। इस बात को लेकर ठेकेदार ने कल्लू और सुल्तान को काम रुकवाने की जानकारी दी। इसी को लेकर भाईयों के बीच कहासुनी और विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि मंसूर ने अपनी रिवाल्वर से सुल्तान पर फायरिंग कर दी। कल्लू सुल्तान के बचाव में आया तो मंसूर ने उस पर भी फायरिंग की, तीन गोलियां सीने में लगने से कल्लू लहूलुहान हो गया। ताबड़ तोड़ फायरिंग होने से आस-पास के लो भी भौचक्के रह गए। ईदगाह पर रोड से निकलने वाले लोग भी इधर उधर भागने लगे। सूचना पर आए परिवारीजन दोनों को अलीगढ़ ले जा रहे थे कल्लू की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ शबीब हैदर, इंसपेक्टर विजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। देर सांय कल्लू के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। घटना के बाद घर के बाहर और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शबीब हैदर का कहना है कि पालिका की सड़क को लेकर भाईयों के बीच विवाद हुआ। इनके बीच पहले से ही संपत्ति के विवाद को लेकर रंजिश थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


दो बच्चों से उठा पिता का साया
मृतक कल्लू की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई। उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी पांच वर्ष की हैं जब कि दूसरा बेटा ढाई साल का है। दोनों ही मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मासूम बच्चों को देखकर लेाग काफी द्रवित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed