फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   College students in the commotion, assault, sabotage

कॉलेज में छात्रों का हंगामा, मारपीट, तोड़फोड़

Mon, 26 Oct 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 26 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
College students in the commotion, assault, sabotage
जाटऊ अशोकपुर गांव स्थित कुसमादेवी कॉलेज में सोमवार को स्नातक के ऑन लाइन फार्म जमा करने आए छात्रों का महाविद्यालय की अव्यवस्थाओं पर गुस्सा फूटा। गुस्साए छात्रों ने जब हंगामा बरपाया तो कॉलेज के लिपिक, स्टाफ और छात्रों के बीच मारपीट होने से कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई। मारपीट में गंभीर रुप से घायल कॉलेज के लिपिक को जिला चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों पर हंगामे दौरान फायरिंग करने का आरोप लगाया है
विज्ञापन

स्नातक के ऑन लाइन फार्म जमा कराने के लिए सोमवार को अमांपुर क्षेत्र के जाटऊ अशोकपुर गांव स्थिति कुसमादेवी महाविद्यालय में भारी संख्या में छात्र पहुचे थे।
विज्ञापन

लिपिक ज्योति कुमार कंप्यूटर पर फार्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा था। छात्रों का आरोप है कि काम की सुस्त रफ्तार और सिफारिश वाले आवेदन लंबी कतार मे खड़े छात्रों के काम में बाधा बन रहे थे। इसी के चलते लाइन में खड़े छात्रों का लिपिक ज्योति से विवाद हो गया। छात्रों का आरोप है कि विवाद के दौरान जब लिपिक के समर्थन में शिक्षक और स्टाफ आया तो विवाद ने संघर्ष का रुप ले लिया। देखते ही देखते दोनो ओर से लाठी डंडे और पत्थराव शुरु हुआ तो छात्रों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए छात्रों ने महाविद्यालय कार्यालय में रखे कागजात फाड़ डाले और तोड़फोड़ करते हुए हंगामा बरपाया। मारपीट के दौरान लिपिक ज्योति सिंह सिर में चोट लगने से लहूलुहान हुआ तो छात्र मौके से भाग निकले। हालात बिगड़ते देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने घायल लिपिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहंीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed