{"_id":"3330aaadad91512e375c7ebc649ce869","slug":"child-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पिदौरा में घर के बाहर खेल रहे विशाल (10) की अज्ञात आरोपियों ने बुधवार रात रस्सी से गला दबाकर हत्या कर शव प्लॉट में पड़ी पतेल में छिपाकर फरार हो गए। देर रात तक बालक के घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश की तो शव प्लॉट में पड़ा मिला। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मारहरा थाना क्षेत्र के गांव पिदौरा निवासी बाल किशन का दस वर्षीय बेटा विशाल निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। परिवारीजनों की माने तो बुधवार शाम करीब छह बजे विशाल खेलने की बात कहकर घर से निकला और लापता हो गया। देर रात घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश की। आरोप है कि एक घंटे बाद परिवारीजन अपने प्लॉट पर पहुंचे और पतेल का हटाकर देखा तो विशाल का शव पड़ा मिला। मासूम बालक का शव को देखते परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसएचओ मारहरा ने परिवारीजनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी का कहना है,कि परिवारीजनों ने रंजिश से इंकार किया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।