फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   By dacoits Brpia havoc, killing old woman

डकैतों ने बरपाया कहर, वृद्धा की हत्या

Wed, 16 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 16 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
By dacoits Brpia havoc, killing old woman
मंगलवार की रात करीब एक दर्जन डकैतों ने थाना थाना पिलुआ क्षेत्र के चार गांवों में धावा बोला और एक बाद एक वारदात कर इलाके में दहशत फैला दी। गांव हरसिंहपुर मुरकुटी में दो घरों में डकैती डाली और शोर मचाने पर एक वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद  इस गिरोह ने गांव नगला पूसा में एक मकान में डाका डाला। गांव ककरावली में वारदात में विफल होने पर एक महिला और उसकी बेटी को पीटकर घायल कर दिया तो गांव अरथरा स्थित गौशाला के चौकीदार को पीटा। जानकारी एसएसपी एसके सिंह पुलिस-फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डकैत फरार हो गए थे।
विज्ञापन

 
असलाह से लैस इस गिरोह ने सबसे पहले हरसिंहपुर मुरकुटी में वीरराज के घर वारदात की। घर में घुसे डकैतों को देख वीरराज की सास ग्यानदेवी (70) की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। डकैतों ने ग्यान देवी को दबोच लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वीरराज की भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। उसकी बेटी नीतू को पीट-पीटकर घायल कर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए। वीरराज और उसकी बेटी की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि डकैत उनके यहां से क्या-क्या लूट ले गए, यह बताने की स्थिति में अभी वीरराज नहीं है। यहां से डकैत गांव के ही राजीव उर्फ करू के घर में घुस गए और घरवालों को आतंकित कर 2500 रुपये नकद, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसी बीच गांव में जगार हो गई और डकैत फरार हो गए। इसके बाद डकैतों ने पास के ही गांव नगला पूसा में बंटी के घर पर धावा बोल दिया। उसके पिता रोशनलाल को गन प्वाइंट पर लेकर बंटी और उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


यहां से करीब 70-80 हजार रुपये कीमत के जेवर और अन्य सामान लूटकर भाग गए। बंटी ने बताया कि डकैतों की संख्या करीब एक दर्जन थी, छह घर में अंदर घुस आए थे और छह बाहर खड़े थे। इसी गांव के इंद्रकुमार के घर पर भी बदमाशों ने डाका डालने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने पर फरार हो गए। गांव ककरावली में ओमप्रकाश के घर में भी वारदात की कोशिश की। मकान के बरामदे में सो रही ओमप्रकाश की पत्नी चंद्रवती और बेटी ईशु कुमारी को गन प्वाइंट पर ले लिया और उन्हें मारने की धमकी देकर कमरों का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इसी बीच यहां भी जगार हो गई,  यहां से भागे डकैतों ने गांव अरथरा स्थित गौशाला के चौकीदार धर्मेंद्र को बंधक बना लिया और रुपये से भरी पेटी न देने पर उसे पीटा। ग्रामीणों ने बताया कि सभी डकैत 24-25 वर्ष के थे और सफेद कपड़े पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed