{"_id":"588110334f1c1b4216efe76b","slug":"angry-traders-put-the-jam-in-store-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी से गुस्साए व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में चोरी से गुस्साए व्यापारियों ने लगाया जाम
Amar Ujala
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना से गुस्साए व्यापारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के घनी आबादी स्थित मोबाइल की दुकान में बुधवार रात को ताला तोड़कर लाखों की चोरी हो गई। छह महीने में लगातार दूसरी बार मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने बाजार बंदकर नाला बाजार चौराहा पर तीन घंटे तक जाम लगाया।
नगर के गांधी चौक स्थित बाजार में राठी मोबाइल और हार्डवेयर स्टोर पर बुधवार रात को चोर ताला तोड़कर घुस गए। चोर दुकान से लाखों रुपये का सामान ले गए। दुकान स्वामी गुरुवार सुबह दुकान पर पहुंचा, तो जानकारी हुई। जानकारी के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कराकर नाला बाजार पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व्यापारियों के गुस्से के चलते बैरंग लौट गई। व्यापारियों ने चौराहे पर नारेबाजी करते हुए चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग की।
इस दौरान पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया, भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर, पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, कृष्णगोपाल गुप्ता, मनोज बजरंगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से चुनाव आचार संहिता, अलीगंज में स्कूली बच्चों के साथ हुई घटना के चलते जाम खोलने का आह्वान किया। इसके बाद व्यापारियों ने जाम खोला। इसके बाद अलीगंज हादसे में मरे बच्चों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
दुकान स्वामी पवन कुमार राठी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मौके पर संजीव वर्मा, रूपकिशोर कुशवाह, भाजपा नेता विकास मित्तल, वीरेन्द्र गुप्ता, निर्मल कुमार राठी, अंकुर राठी, मुकीम खान आदि मौजूद रहे। बताया चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी ले गए। इससे पूर्व 28 और 29 जून 2016 को दुकान में चोरी की घटना को लेकर आंदोलन किया था।
एएसपी क्राइम के जल्द खुलासे के निर्देश
व्यापारियों के विरोध को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे एएसपी क्राइम अनूप कुमार ने कोतवाली पुलिस को जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिये हैं।
मोबाइल चोरी के शक में बालक को पीटा
गल्ला मंडी के निकट रहने वाले गौरव का मोबाइल कहीं खो गया। उसे शक हुआ कि मोबाइल हर्ष (10) ने चोरी कर लिया है। वह अपने साथी सुभाष के साथ बालक को नगला भूड़ ले गया। जहां बालक की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे उसके काफी चोट आ गई। घटना के बाद काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को घटना के संबंध में बताया गया। पुलिस ने बालक को चिकित्सालय भेज दिया। उसके पिता ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी।