{"_id":"58b46d274f1c1bbf56831e9f","slug":"amaampur-mein-vivaahita-kee-hatya-kar-shav-jalaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमांपुर में विवाहिता की हत्या कर शव जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमांपुर में विवाहिता की हत्या कर शव जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमांपुर थाना क्षेत्र के बुड़थरा गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसका शव गांव के ही एक बाग में जला दिया। शव जलाए जाने की सूचना विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी। अमांपुर पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और चिता में जलते शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सोमवार को करीब दस बजे ममता की हत्या उसके पति हरिविलास और ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चारपाई से ही विवाहिता के शव को एक बाग में ले गए जहां चिता लगाकर उसका शव जला दिया। मामले की जानकारी विवाहिता के पिता गीतम सिंह को हुई। उन्होंने तत्काल ही अमांपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। अमांपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई कुछ ही देर में सीओ शबीह हैदर एवं नायब तहसीलदार मौजीलाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चिंता को बुझाकर अधजला शव बरामद किया। मौके पर केरोसिन की कैन भी बरामद की है। बताया गया कि विवाहिता का पति हरिविलास अपनी नौकरी के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। यह मांग विवाहिता का पिता पूरी नहीं कर पा रहा था। घटना के बाद सभी ससुरालीजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। घटना की प्राथमिकी हरिविलास,मानपाल, रक्षपाल, रामविलास एवं सास, जेठानी व ननद के खिलाफ दर्ज की गई है। विवाहिता ममता की शादी दो वर्ष हुई थी।