फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agra Road BKU (Bhanu) put the jam

आगरा रोड पर भाकियू (भानु) ने लगाया जाम

Mon, 16 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 16 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Agra Road BKU (Bhanu) put the jam
आगरा रोड पर भाकियू (भानु) ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाने में दलालों का जमावड़ा समेत अन्य समस्याआें को लेकर सोमवार को भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड पर बिजली घर के सामने तीन घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। भाकियू के आंदोलन को समर्थन देने व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंच गए। जाम खुलवाने पहुंचे एसओ अवागढ़ की भाकियू नेताओं से तीखी नोकझोंक होने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने आंदोलन कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को समझा कर जाम खुलवाया। लगातार तीन घंटे जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को भीषण गर्मी में पसीना बहाने को मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन

भाकियू (भानु) के प्रदेश प्रभारी ठाकुर पवन सिंह के नेतृत्व में सोमवार को ग्यारह बजे आगरा रोड स्थित बिजलीघर के सामने कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। कार्यकर्ता अवागढ़ थाने में दलालों का जमावड़ा खत्म करने, सिटी इंचार्ज हरभान सिंह का तबादला करने, पावर निगम के एई दयाशंकर को हटाने, ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आूपर्ति, बंबा-रजबहा में पानी छोड़ने के अलावा तालाबों में पानी भरवाने की मांग कर रहे थे। भाकियू के आंदोलन को समर्थन देने व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे। माहौल उस समय गरमा गया जब जाम लगने के डेढ़ घंटे बाद अवागढ़ एसओ जमा खुलवाने पहुंचे तो भाकियू कार्यकर्ताओं की एसओ से तीखी नोकझोंक हो गई। इस पर भाकियू और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहौल गरमाता देख एसओ अवागढ़ को मौके से भागना पड़ा। ढाई घंटे बाद पहुंचे एसडीएम संदीप गुप्ता और सीओ कौशलेंद्र ने भाकियू कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल पदाधिकारियों को समस्या के समाधान आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगातार तीन घंटे जाम लगने के कारण आगरा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते भीषण गर्मी में जाम में फंसे यात्रियाें के पसीने छूट गए। सतेंद ठाकुर, राजा ठाकुर, राहुल बृजवासी, धीरज सिंह, शीलेद्रं राठौर, भूपेंद्र सिंह, प्रवीन ठाकुर, मोहम्मद आदिल, संजय खान, साकिर अली, बंटी मौर्या, मोनू ठाकुर के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेद्र पाल सिंह, संजीव वार्ष्णेय बंटी, सुनील वर्मा, विपिन जैन, मनोज गोयल, रविंद्र जैन समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed