फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   adhed kee gala dabaakar hatya

अधेड़ की गला दबाकर हत्या

Tue, 09 May 2017 11:42 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 09 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
adhed kee gala dabaakar hatya
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर में सोमवार की रात्रि में एक अधेड़ व्यक्ति की घर में सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह जब परिवारीजनों को अधेड़ की हत्या की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

हत्या का शिकार बुद्धसेन(50) हुआ। बुद्धसेन घर के आंगन में सो रहा था। हत्यारोपी ने घर में घुसकर बुद्धसेन की गला दबाकर हत्या कर दी। बुद्धसेन के परिवारीजनों का आरोप है कि यह हत्या सत्यप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। बताया गया कि सत्यप्रकाश कुछ समय पूर्व उनकी पुत्रवधू को भगाकर ले गया था। परिवारीजनों का आरोप है कि सत्यप्रकाश ने अन्य लोगों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सहावर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बुद्धसेन के पुत्र विजय ने इस मामले की तहरीर दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed