फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aaeepeeel mein satta lagaate chaar bukee pakade

आईपीएल में सट्टा लगाते चार बुकी पकड़े

Tue, 02 May 2017 11:43 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 02 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
aaeepeeel mein satta lagaate chaar bukee pakade
सट्टा
आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जमकर सट्टेबाजी हो रही है। नगर पुलिस ने सोमवार को एक दुकान में छापा मारा। पुलिस को देख सटोरियों ने भागने की प्रयास किया मगर असफल रहे। चार सटोरियों सहित 58400 रुपये तथा चार मोबाइल बरामद किए। सटोरियों का नेटवर्क अन्य जगह भी फैला है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में तैनात एसएसआई ने टीम के साथ मिलकर सोमवार शाम महाराणा प्रताप नगर स्थित संदीप के मकान में बनी दुकान तथा शिकोहाबाद रोड स्थित आशीष कांपलैक्स के अंदर जीतू उर्फ जितेंद्र की दुकान में घेराबंदी कर चार सटोरियों को पकड़ा। सटोरिया आईपीएल मैच के दौरान बॉल दर बॉल पर रुपये लगाकर सट्टा खेल रहे थे। सटोरियों ने पुलिस को धक्का मारकर भागने का प्रयास किया मगर कामयाब नहीं हो सके। मौके से 58400 रुपये तथा  चार मोबाइल फोन बरामद किये  गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजू उर्फ राजेन्द्र कुमार वार्ष्णेय निवासी पुरानी बस्ती, प्रशांत चौहान निवासी शिशु मंदिर के पास मोहल्ला शांति नगर,  जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी साक्षी नगर कोतवाली नगर, बंटी गुप्ता निवासी नई बस्ती प्रेम नगर कोतवाली नगर बताया।
विज्ञापन


एप के जरिए करते थे सट्टेबाजी
एटा। नगर पुलिस ने बताया कि एंड्राइड मोबाइल पर क्रिकेट एप डाउनलोड किया था जिसमें प्रत्येक बॉल पर क्या हुआ उसकी जानकारी मिलती है। जिसके माध्यम से आईपीएल में सट्टा खेलते हैं और इससे पुलिस को शक भी नहीं होता था। फोन में काफी कालर्स द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा लगाने की रिकार्डिंग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed