{"_id":"5908c7504f1c1bcf3a443339","slug":"aaeepeeel-mein-satta-lagaate-chaar-bukee-pakade","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में सट्टा लगाते चार बुकी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल में सट्टा लगाते चार बुकी पकड़े
amar ujala
Updated Tue, 02 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सट्टा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जमकर सट्टेबाजी हो रही है। नगर पुलिस ने सोमवार को एक दुकान में छापा मारा। पुलिस को देख सटोरियों ने भागने की प्रयास किया मगर असफल रहे। चार सटोरियों सहित 58400 रुपये तथा चार मोबाइल बरामद किए। सटोरियों का नेटवर्क अन्य जगह भी फैला है।
कोतवाली नगर में तैनात एसएसआई ने टीम के साथ मिलकर सोमवार शाम महाराणा प्रताप नगर स्थित संदीप के मकान में बनी दुकान तथा शिकोहाबाद रोड स्थित आशीष कांपलैक्स के अंदर जीतू उर्फ जितेंद्र की दुकान में घेराबंदी कर चार सटोरियों को पकड़ा। सटोरिया आईपीएल मैच के दौरान बॉल दर बॉल पर रुपये लगाकर सट्टा खेल रहे थे। सटोरियों ने पुलिस को धक्का मारकर भागने का प्रयास किया मगर कामयाब नहीं हो सके। मौके से 58400 रुपये तथा चार मोबाइल फोन बरामद किये गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजू उर्फ राजेन्द्र कुमार वार्ष्णेय निवासी पुरानी बस्ती, प्रशांत चौहान निवासी शिशु मंदिर के पास मोहल्ला शांति नगर, जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी साक्षी नगर कोतवाली नगर, बंटी गुप्ता निवासी नई बस्ती प्रेम नगर कोतवाली नगर बताया।
एप के जरिए करते थे सट्टेबाजी
एटा। नगर पुलिस ने बताया कि एंड्राइड मोबाइल पर क्रिकेट एप डाउनलोड किया था जिसमें प्रत्येक बॉल पर क्या हुआ उसकी जानकारी मिलती है। जिसके माध्यम से आईपीएल में सट्टा खेलते हैं और इससे पुलिस को शक भी नहीं होता था। फोन में काफी कालर्स द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा लगाने की रिकार्डिंग भी है।