{"_id":"591b3f1b4f1c1bcf3bf24040","slug":"18-injoured-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर पलटने से 18 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेटाडोर पलटने से 18 लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 16 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
मेटाडोर पलटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज-बरेली मार्ग पर गोलाकुआं मोड़ पर मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सोरों के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने 11 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से इन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के नगला विजन में श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद श्रद्धालु कछला गंगा घाट पर कलश विसर्जन के लिए गए। जब वे गंगा स्नान आदि के बाद मेटाडोर से अपने गांव लौट रहे थे तभी गोलाकुआं मोड़ पर सामने से आती कार को बचाते समय मेटाडोर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। मेटाडोर खड्ड में जाकर पलट गई।
मेटाडोर सवारों की चीखपुकार सुन मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गला विजन निवासी घायल उमेश, स्वामी, उपेंद्र, अतुल, प्रवीन, अनूप, जीतू, विसन, भीकम का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
विज्ञापन
जबकि नगला विजन निवासी छविराम, चंद्रकैश, अमित, सोनू, बंटी, जितेंद्र, निखिल, आकाश, पंचम, टाउनशिप मथुरा निवासी कन्हैया, नौरंगाबाद निवासी निखिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।