{"_id":"609feaa88ebc3e583b354a38","slug":"crime-police-attack-injured-etah-news-agr492006322","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के घर पर असलहों से हमला, भतीजे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के घर पर असलहों से हमला, भतीजे को पीटा
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह का आरोप है कि उनके घर पर चढ़कर असलहों से हमला किया गया और भतीजे को पीटा गया। आरोपी भी चेयरमैन के परिवार के ही लोग हैं। जमीन संबंधी मामले का विवाद बताया गया है। पुलिस ने चेयरमैन की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं होने पर वह एसएसपी से मिले हैं।
चेयरमैन की ओर से दी गई तहरीर में आरोप है कि सनी, धर्मेंद्र सहित चार लोगों ने असलहों से लैस होकर घर पर हमला कर दिया। उनकी, भतीजे और परिवारीजनों की पिटाई की। गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के सतेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि चेयरमैन सहित अन्य लोगों ने हमारे परिवारीजनों की पिटाई की। इसकी तहरीर लेकर थाने गए, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद शनिवार शाम को महिलाओं ने एसएसपी उदय शंकर सिंह से मुलाकात की। एसएसपी ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार कुरील ने बताया कि दोनों ही पक्ष एक ही परिवार के हैं। जो जमीन के विवाद को लेकर आपस में लड़ गए। दूसरे पक्ष से भी तहरीर आई है, जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।