फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime, murder

दीपावली पर रजिशों में निकाली गई भड़ास

Mon, 28 Oct 2019 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime, murder
मलावन में हुई हत्या की घटना के मृतक शशी कपूर का फाइल फोटो- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। दीपावली पर रंजिशों को लेकर भड़ास निकालने के चलते त्योहार फीका नजर आया है। कई जगहों पर हुए हमले और झगड़ों में लाठी डंडे, सरिया और गोलियां तड़तड़ाई। इसमें मलावन में एक युवक की की जान लगी गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको परिजन आगरा इलाज के लिए लेकर पहुंचे। ऐसे माहौल में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

थाना व कस्बा मलावन में दीपावली के त्योहार पर मामूली विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और लाठी-डंडा और सरियों से हमला कर दिया गया। इस हमले में शशि कपूर उर्फ रामू पुत्र सुरेश चंद्र की मौत हो जाने के बाद कस्बा में अधिकांश घरों में त्योहार नहीं मनाया गया। पूरा कस्बा शोक में डूबा रहा और ज्यादातर लोग जिला अस्पताल में रात ही आ गए। त्योहार की रौनक अलग ही नजर आ रही थी लेकिन मामूली झगड़े के चलते एक जान चली जाने से लोग रोशनी के त्यौहार को नहीं मना सके। इतना ही नहीं शशि कपूर की मौत के बाद आरोपी अपने घरों में ताला लगाकर भाग गए, लेकिन फिर भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़ तोड़ दबिशें देती रही। कस्बा में पटाखों की आवाज की जगह पुलिस वाहनों के साइरनों की आवाज सुनाई देती रही।
विज्ञापन

झगड़े में जान गवां चुका शशि कपूर बेहद शांत स्वभाव का बताया जाता है। वह बीएड कर रहा था और टीचर बनने की तैयारियों में जुटा था। रविवार की शाम को मामूली विवाद में आरोपियों ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
मारपीट कर हमला करने के मामले में मृतक के पिता सुरेशचंद्र की ओर से एक अज्ञात सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें अजय कुमार व विजय कुमार पुत्रगण शिवराज सिंह और अनूप कुमार पुत्र गंगादीन को गिरफ्तार कर लिया है।

कस्बा मलावन में रविवार की शाम झगड़े में लाठी डंडों और सरिया से प्रहार किया गया। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई है जब कि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज आगरा में चल रहा है। वारदात की रिपोर्ट एक अज्ञात सहित 11 के खिलाफ दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी मलावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed