फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime in Etah

एटा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से कराया बाहरी लोगों से दुष्कर्म

Fri, 12 Feb 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime in Etah
एटा। एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर पति व अन्य ससुरालीजनों पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने बाहरी लोगों से दुष्कर्म करवाया। एक अन्य मामले में महिला ने ससुर पर दुष्कर्म करने व गर्भपात का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला थाना में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की ओर से कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज करवाया गया। उसने बताया कि जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के एक गांव निवासी पति व अन्य लोगों ने दहेज में एक बाइक, भैंस की मांग की। इसे मायके वाले पूरे नहीं कर पाए, इसके बाद पति व अन्य ससुरालीजनों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 27 जुलाई 2020 को पति ने दो बाहरी लोगों को घर पर भेजकर मेरे साथ दुष्कर्म करवाया। विरोध करने पर मारपीट की। दूसरे मामले में महिला ने आरोप लगाया कि कोतवाली नगर स्थित एक मोहल्ला निवासी पति करन प्रताप सिंह शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये की मांग करता आ रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर ससुर ने उसके साथ आठ दिसंबर 2020 को दुष्कर्म किया। बाद में गर्भपात भी करवा दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed