{"_id":"5fe9e3548ebc3e08c21616a2","slug":"crime-etah-news-agr4738913194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ओर से एकत्रित किए गए सबूतों को नकारा नहीं जा सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ओर से एकत्रित किए गए सबूतों को नकारा नहीं जा सकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के कटरा मोहल्ला स्थित एक मकान को लेकर शासकीय अधिवक्ता की ओर से की गई फायरिंग और गिरफ्तारी को लेकर जताए गए विरोध के बाद पुलिस की ओर से जुटाए गए सबूतों को साथी अधिवक्ता नकार नहीं पा रहे हैं। वहीं सोमवार को हरियाणा के शासकीय अधिवक्ता ने डीएम से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को समझा। वहीं कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जेल में निरुद्ध अधिवक्ता से मुलाकात की।
कोतवाली नगर के कटरा मोहल्ला स्थित एक मकान के स्वामित्व को लेकर दो अधिवक्ताओं के बीच छिड़ी जंग प्रदेश स्तर तक पहुंच गई है। एक ओर बार काउंसिंल ऑफ उप्र के आह्वान पर प्रदेश भर में शनिवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे तो दूसरी ओर पुलिस ने भी शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा और उनके परिजनों की ओर से किए गए पथराव और फायरिंग की वीडियो व फोटो एकत्रित कर सबूत जुटा लिए हैं। शासकीय अधिवक्ता की ओर से की गई फायरिंग वीडियो में साफ देखी जा रही हैं, वहीं बेटी और बेटा पथराव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो और फोटो देखने के बाद साथी अधिवक्ता भी बैकफुट पर नजर आने लगे हैं।
बार अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस की ओर से एकत्रित किए गए सबूतों को नकारा नहीं जा सकता। जेल में निरूद्ध अधिवक्ता की जमानत कराना पहली प्राथमिकता है। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि सोमवार को हरियाणा के शासकीय अधिवक्ता सुबोध कुमार शर्मा एटा आए और जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रकरण को समझा है। इसके बाद जेल में निरुद्ध राजेंद्र शर्मा व इनके पुत्र से मुलाकात की। अधिवक्ता वरूण शर्मा ने खुद के गोली लगने की बात बताई। डीएम से चिकित्सकों की टीम गठित कर समुचित उपचार कराने के आदेश जारी कराए हैं।