फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

पुलिस व आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में 2.5 लाख की अवैध शराब बरामद

Wed, 04 Nov 2020 10:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। अवैध शराब के कारोबार की भनक लगने के बाद मंगलवार की देरशाम पुलिस और आबकारी टीम की ओर से संयुक्त कार्रवाई कर 2.5 लाख की अवैध शराब बरामद की गई है। शराब को गोदाम में छिपाकर रखा गया था, आबकारी निरीक्षक की ओर से गोदाम स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव गोलाकुआ चौराहा स्थित रामबाबू पुत्र अनोखेलाल निवासी नगला भोज की जगह में बने गोदाम पर मंगलवार को पुलिस और आबकारी टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने गोदाम से 91 पेटी अवैध शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार की ओर से गोदाम स्वामी रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिला आबकारी अधिकारी अभय सिंह गंगवार ने बताया है कि कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी, इसके बाद गोदाम की गोपनीय जांच कराई गई।
विज्ञापन

जांच के बाद मंगलवार की देरशाम आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम बनाकर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई और बड़ी संख्या में शराब की पेटियां बरामद हुई हैं। आरोप है कि आबकारी विभाग के क्यूआर कोड को स्कैन करके शराब पर छिपकाए गए थे। थानाध्यक्ष बागवाला रामकेश सिंह ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, गोदाम में शराब किसकी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित तमाम गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed