{"_id":"5ef62d338ebc3e431314a732","slug":"crime-etah-news-agr4478951134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के प्रधान ने तुड़वाई स्कूल की चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के प्रधान ने तुड़वाई स्कूल की चहारदीवारी
विज्ञापन
एटा। ग्राम प्रधान पर बिना विभागीय अनुमति के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरथरी की चहारदीवारी तोड़कर नया गेट चढ़ाने एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्रधानाध्यापक ने की है। बीएसए एवं बागवाला पुलिस को लिखित तहरीर देकर अनाधिकृत निर्माण हटवाने एवं चहारदीवारी पुन: बनवाने की मांग की है।
मामला शीतलपुर विकास खंड के उप्रावि बरथरी का है। ग्राम प्रधान ने वर्षों से बने मुख्य द्वार पर अंदर से ताला डाल दिया। वहीं मुहल्ले की ओर की बाउंड्रीवाल तोड़कर एक और नया गेट चढ़वा दिया। मनमानी की हद तो तब हो गई जब प्रधान ने इसके लिए न तो विभागीय अधिकारियों से अनुमति ली और न ही प्रधानाध्यापक को ही अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे प्रधानाध्यापक बच्चन लाल ने इसकी लिखित शिकायत बीएसए संजय सिंह एवं थाना पुलिस बागवाला से की है।
कायाकल्प में मिले 8.08 लाख
प्रधानाध्यापक बच्चन लाल ने बताया कि अभियान कायाकल्प के अंतर्गत स्कूल में टाइल्ट, प्लास्टर आदि मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए शासन से आठ लाख आठ हजार रुपये मिले हैं। ऐसे में हजारों रुपये का बिल दीवार तोड़ने, गेट लगवाने के नाम पर डाला जाएगा।