{"_id":"5ef374578ebc3e42f80157a5","slug":"crime-etah-news-agr447576135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टा गैंग का कुख्यात सदस्य गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टा गैंग का कुख्यात सदस्य गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी था
विज्ञापन
कासगंज में एसपी सुशील घुले पट्टा गैंग के कुख्यात से पूछताछ करते
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में बीते तीन वर्षों से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का कुख्यात सदस्य गंजडुंडवारा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस पर 50 हजार का इनाम था। 6 माह पूर्व हुए इस गैंग के खुलासे में 7 कुख्यात जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा है, जबकि एक अन्य साथी की तलाश में दबिशें दी हैं।
सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली क्षेत्र में पिछले 3 साल में कई लूट की वारदातें हुईं। एसपी सुशील घुले के निर्देशन में इन घटनाओं के खुलासे को अलग-अलग टीमें काम कर रही थीं। बीती 12 जनवरी को गंजडुंडवारा पुलिस ने इस गैंग का खुलासा किया। जिसमें गिरोह के 7 सदस्य जेल भेजे गए, जबकि छोटे पुत्र भीके निवासी अब्दुल्लागंज बदायूं, हरिया उर्फ हरी पुत्र नत्थू निवासी रहमुद्दीनगर बदायूं फरार चल रहे थे।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ ने हरिया पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गंजडुंडवारा पुलिस को बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली। थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी मुकेश कुमार ने गंजडुंडवारा क्षेत्र के बूढ़ी गंगा पुल के समीप से मुठभेड़ के दौरान हरिया को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सुशील घुले ने उससे पूछताछ की है। उसके कब्जे से एक तमंचा, लूट का मगंलसूत्र और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर है हरिया
अपराध की दुनिया का हरिया सरगना है। उसके खिलाफ कासगंज जिले के विभिन्न थानों में 7 और बदायूं के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।
- पट्टा गैंग के कुख्यात सदस्य हरिया को गंजडुंडवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसका साथी छोटे फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं। - सुशील घुले, एसपी।