{"_id":"5eda7f1f8ebc3e90a7655e9e","slug":"crime-etah-news-agr4448961192","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने छत से किया पथराव, मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने छत से किया पथराव, मच गई भगदड़
विज्ञापन
कासगंज के जामा मस्जिद क्षेत्र में पत्थर फेंकने वाले युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज (एटा)। शहर के जामा मस्जिद इलाके में शुक्रवार को नशे के आदी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने राह चलते लोगों पर पत्थर फेंक कर माहौल बिगाड़े की कोशिश की। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी युवक पत्थर फेंकता रहा। हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुुआ। एसडीएम, सीओ के पहुंचने पर पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर छत से ईंट पत्थर फेंक रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जामा मस्जिद इलाके में रहने वाला शाहरूख पुत्र कल्लू नशे का आदी है। शुक्रवार को वह अपनी छत से राह चलते लोगों पर पत्थर फेंकने लगा। छत से पत्थर गिरते देख राह चलते लोगों में भगदड़ मच गई। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी युवक छत से पत्थर फेंकता रहा। हांलाकि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। एसडीएम ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब 45 मिनट बाद आरोपी को पकड़ा गया। लोगों ने बताया कि नशा करने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। परिजनों व अन्य लोगों पर दबाव बनाने के लिए वह पत्थर फेंक रहा था।
- एक युवक ने छत से ईंट या पत्थर फेंककर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे। लोगों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और ऐसे व्यक्ति को कोई संरक्षण न दें।- ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
- युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। इसी के चलते वह पत्थर फेंक रहा था। उसे हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया है। वह नशे का आदी भी है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।- आरके तिवारी, सीओ सिटी।