{"_id":"5eda7c498ebc3e905e2bc6c4","slug":"crime-etah-news-agr4448936111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लूटों का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लूटों का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जून माह में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया गया। जिसमें बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को ही अपना शिकार बनाया। पुलिस अभी तक लूट का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं लुटेरे भी पुलिस की पकड़ से दूृर हैं।
थाना अलीगंज क्षेत्र में स्थित टपुआ स्टेडियम के पास एक जून को बाइक सवार बदमाशों ने दंपती राघवेंद्र और इनकी पत्नी राधा निवासी गांव टपुआ को लूट लिया था। दंपती से लुटेरे सोने की जंजीर और कॉलर (गले का हार) लूटकर फरार हो गए थे। दंपती ने पुलिस को बताया था कि बदमाश कायमगंज से ही पीछे लगे थे, इसके बाद अलीगंज पुलिस ने कायमगंज में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे। लूट की वारदात को पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि बदमाशों को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूसरी ओर बुधवार की देरशाम थाना सकरौली क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार लुटेरों ने दंपती यशपाल और पत्नी पूनम निवासी नगला भगत थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद को लूट लिया था। बदमाश दंपती से पांच सौ रुपये, दो मोबाइल और जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात को करने वाले लुटेरों से भी पुलिस कोसों दूर है। प्रभारी निरीक्षक कृतपाल सिंह ने बताया है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।