{"_id":"5e77a36c8ebc3e768648504f","slug":"crime-etah-news-agr435057241","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम नगला मामों में शनिवार देर रात एक सांड़ घेर में घुस गया। इस सांड़ को घेर पर सो रहे ग्रामीण ने भगाने की कोशिश की। इसी बीच सांड़ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सांड़ के हमले का शिकार ग्रामीण सोनपाल (42) पुत्र भवानी सिंह हुआ। बताया गया कि ग्रामीण रोज की तरह अपने पशुओं के घेर में सो रहा था। घेर में ही पशु बंधे हुए थे। तभी देर रात एक सांड़ घेर में घुस आया। पशुओं की आवाज सुनकर सोनपाल जाग गया। उसने सांड़ को भगाने के कोशिश की।
इसी बीच सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी परिजनों को सुबह उठने पर हुई। सोनपाल मृत अवस्था में था और सांड़ भी घेर पर मौजूद था। मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।