{"_id":"5e764e7f8ebc3e78ad1744e5","slug":"crime-etah-news-agr434814632","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में वृद्ध को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में वृद्ध को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जमीन की रंजिश को लेकर एक वृद्ध को शुक्रवार की देररात गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वे तुरंत ही वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव ईसेपुर निवासी रायसिंह (60) पुत्र हरी सिंह शुक्रवार की देर रात खेतों से लौट रहे थे। आरोप है कि जब वे गांव के करीब पहुंचे तभी कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी गई। वृद्ध के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वृद्ध को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वृद्ध के परिवारीजन उन्हें आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां पर अभी भी हालत स्थिर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक विपिन त्यागी ने बताया है कि जमीन की रंजिश को लेकर वृद्ध को गोली मारे जाने की जानकारी मिली है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। परिजन वृद्ध का आगरा में इलाज करा रहे हैं। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।