{"_id":"5e5e84ad8ebc3ec555688d16","slug":"crime-etah-news-agr4323209130","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी एंबुलेंस चालकों ने किया हंगामा, निकाले तमंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी एंबुलेंस चालकों ने किया हंगामा, निकाले तमंचे
विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय में सोमवार की रात्रि को खड़े एंबूलेंस चालक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला अस्पताल में सोमवार रात मरीजों को निजी अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निजी एंबुलेंस चालकों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर हंगामा किया और तमंचे निकाल लिए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस और सीएमओ को देखकर एंबुलेंस चालक भाग गए।
जिला अस्पताल के आसपास कई निजी एंबुलेंस चालक वाहन लेकर खड़े रहते हैं। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर इलाज का भरोसा देकर वह प्राइवेट अस्पतालों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। मरीजों के पहुंचते ही चालक तीमारदारों को अपनी-अपनी ओर खींचने लगते हैं। रविवार रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके बाद एंबुलेंस चालकों के दो गुट आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देेते हुए तमंचे निकाल लिए। सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखते ही विवाद कर रहे चालक और उनके समर्थक भाग गए।
पहले भी हो चुका है विवाद
मरीजों को निजी अस्पताल तक पहुंचाने को लेकर पहले भी एंबुलेंस चालकों में विवाद हो चुका है। 4 महीने पहले दो चालक भिड़ गए थे। दोनों की ओर से थाने में रिपोर्ट लिखाई गई। उसके बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश ने निजी एंबुलेंस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
कार्रवाई की जाएगी
निजी एंबुलेेंस चालक जिला अस्पताल परिसर में वाहन खड़ा नहीं कर सकते। विवाद करने वालों की जानकारी कर रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
कई बार लिखा है पत्र
कई बार पुलिस को पत्र लिखकर एंबुलेंस चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बताया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। - डॉ. राजकिशोर, सीएमएस।
नहीं मिली सूचना
मैं रातभर भ्रमणशील रहा। किसी ने विवाद की जानकारी नहीं दी। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।