{"_id":"5dc456198ebc3e5af74db890","slug":"crime-etah-news-agr4141948103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ऑफिस के सामने से नगदी और सामान सहित लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ऑफिस के सामने से नगदी और सामान सहित लाखों की चोरी
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित एक परचून की दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद जांच करते एएसपी और फॉरेंसिक टीम- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सीओ सिटी दफ्तर के सामने और महज पचास कदम दूर एक जनरल स्टोर से बुधवार रात चोर नकदी और सामान समेट ले गए। गुरुवार सुबह दुकानदार ने स्टोर का शटर उठाया तो वारदात का पता चला। थाना कोतवाली नगर जीटी रोड घंटाघर स्थित बनी-ठनी पैलेस (जनरल स्टोर) सीओ सिटी ऑफिस के ठीक सामने हैं। यहां गोदाम पुलिस चौकी भी है। जनरल स्टोर की दीवार के पिछले हिस्से में नकब लगाकर बुधवार रात चोर घुस गए। चोरों ने पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे उल्टे किए। इसके बाद कीमती सामान और नकदी समेट ले गए।
सुबह जब स्टोर मालिक ने शटर खोला तो सामान बिखरा पड़ा देख हक्का-बक्का रह गया। उसने 100 मीटर दूर स्थित कोतवाली नगर पहुंचकर चोरी की सूचना दी। पुलिस की नाक के नीचे चोरी होने से खलबली मच गई। एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सिटी देव आनंद के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दुकान स्वामी प्रवीन कुमार जैन निवासी पुरानी बस्ती थाना कोतवाली नगर की दी गई तहरीर में दो से ढाई लाख रुपये की नकदी, सामान और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी होना दर्शाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम पहुंची
एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने जांच के लिए डॉक स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम भी बुला ली। फॉरेंसिक टीम ने नमूने भी लिए हैं। पुलिस को अलर्ट कर दिया है।
चौकी पर रात भर रहती है पुलिस
बनी ठनी पैलेस के ठीक सामने पुलिस पर रात भर पुलिस गश्त करती है। चोरों ने इतना दुस्साहस दिखाया कि उन्होंने पुलिस चौकी और सीओ सिटी का कतई खौफ नहीं किया। रात में अगर पुलिस की गश्त रहती और सतर्कता होती तो शायद चोर वारदात नहीं कर पाते।