फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime capital etah,thugs in etah,thugs in up,etah thugs

शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख ठगे

Sat, 05 Sep 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime capital etah,thugs in etah,thugs in up,etah thugs
एटा। ठगों ने शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से छह लाख रुपये ठग लिए। उसे छह वर्षों से नौकरी लगवाने का भरोसा दिया जाता रहा। जब नौकरी नहीं लगी तब उसने रुपये की मांग की। इस पर आरोपियों ने उसे धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में योगेंद्र पुत्र मुलायम सिंह निवासी धोलेश्वर थाना निधौली कलां ने आरोप लगाया है कि पांच नवंबर 2014 को शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के लिए छह लाख रुपये दीपक यादव पुत्र रामऔतार व संजीव यादव उर्फ पिंटू पुत्र शिवराज सिंह निवासीगण किनौड़ी थाना अलीगंज, शीतल राठौर निवासी पढ़ाव अड्डा अलीगंज और उपेंद्र कुमार द्विवेदी निवासी शांती नगर थाना कोतवाली नगर ने लिए थे।
विज्ञापन

चारों ने जिला पंचायत स्थित दूसरी मंजिल पर एक ऑफिस में बुलाकर रकम ली थी। रकम देते समय यादवेंद्र, योगेंद्र निवासी नगला गजपति थाना जैथरा व अरविंद निवासी दरबपुर थाना पिलुआ मौजूद थे। चारों लोगों ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार में पहुंच है और तुम्हारी नौकरी लग जाएगी। अब तक नौकरी नहीं मिली तो दी गई रकम वापस मांगी गई। इस पर आरोपियों की ओर से जान से मारने धमकी तक दी गई। पीड़ित एसएसपी से मिला और शुक्रवार को चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने दो लोगों के खातों से 1.44 लाख रुपये निकाले
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित तीन बैंक शाखाओं से ठगों ने करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। मनोज गुप्ता पुत्र राधेश्याम निवासी आशीष कॉम्प्लेक्स प्रेम नगर की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि धोखाधड़ी करके केनरा बैंक शाखा से 53 हजार 700 रुपये और पीएनबी शाखा से 25 हजार 846 रुपये निकाल लिए गए। वहीं, ललित पुत्र रामसिंह निवासी कृष्णा नगर थाना कोतवाली नगर ने की ओर दर्ज कराए मुकदमा में आरोप लगाया है कि मोहल्ला में ही स्थित बैंक शाखा से 64 हजार 788 रुपये निकाल लिए गए हैं। दोनों लोगों के खातों से एक लाख 44 हजार 334 रुपये ठगों ने निकाले हैं। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed