फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime,accident,death,police

दवा लेने जा रही वृद्धा को रोडवेज से मारी टक्कर, मौत

Sat, 15 May 2021 09:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,death,police
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित पलिया चौराहा के पास शनिवार सुबह वृद्धा को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। अन्य हादसों में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव नगला सीताराम निवासी प्रेमवती (60) की हादसे में मौत हुई है। वृद्धा के पुत्र वीरेश कुमार ने बताया कि मां को कई दिनों से बुखार आ रहा था। घर पर कोई नहीं था, जिसके चलते पैदल ही पलिया चौराहा के लिए जा रही थीं। सुबह करीब 11 बजे अज्ञात रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी मौत हो गई। खबर मिलने के बाद पलिया चौराहा पहुंचे तो मां का शव रखा हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव अरथरा नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार की देरशाम बाइक सवार संजय कुमार निवासी दुल्हा थाना निधौली कलां घायल हुआ है। उसको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव नगला खमानी निवासी 65 वर्षीय सरोज देवी गांव के पास ही बाइक की चपेट में आने से घायल हुई हैं। जबकि अन्य हादसे में रामजी लाल निवासी जीसुखपुर थाना बागवाला घायल हुुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed